Click Here
Click Here

राज्यसभा चुनाव : विधानसभा पहुंचे प्रत्याशी और विधायक, इंडिया गठबंधन ने जताया दोनों सीटों पर जीत का भरोसा CM बनें बैद्यनाथ राम के प्रस्तावक

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है. सोमवार सुबह...

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है. सोमवार सुबह से ही विधायकों का विधानसभा पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा JMM, राष्ट्रीय जनता दल RJD और कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं ने दोनों ही सीटों पर अपनी जीत का मजबूत दावा ठोंक दिया है.

विधानसभा पहुंचने वाले पहले विधायक बने हेमलाल मुर्मू

सुबह विधानसभा परिसर में विधायकों के आगमन के दौरान सबसे पहले झामुमो के वरिष्ठ विधायक हेमलाल मुर्मू पहुंचे. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्षी एकजुटता पर भरोसा जताया. मुर्मू ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल है और गठबंधन के दोनों ही उम्मीदवार बेहद आसानी से इस चुनाव में जीत दर्ज करेंगे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

राजद के सभी विधायक गठबंधन के साथ, प्रणव झा के बनें प्रस्तावक

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल की ओर से भी स्थिति पूरी तरह साफ कर दी गई है. राजद नेता संजय सिंह यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजद के सभी विधायक पूरी तरह से इंडिया गठबंधन के साथ एकजुट हैं. गठबंधन के भीतर आपसी समन्वय की तस्वीर पेश करते हुए उन्होंने बताया कि राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, मंत्री संजय यादव, विधायक नरेश सिंह ये तीनों नेता कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार प्रणव झा के प्रस्तावक बनें हैं. इस कदम से गठबंधन ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि उनके बीच किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बनें बैद्यनाथ राम के प्रस्तावक

इसी बीच, झामुमो के राज्यसभा उम्मीदवार बैद्यनाथ राम भी विधानसभा पहुंचे. उन्होंने अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिखते हुए एक बड़ा अपडेट साझा किया. बैद्यनाथ राम ने बताया कि खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके प्रस्तावक बने हैं. उन्होंने पूरे भरोसे के साथ कहा कि मुख्यमंत्री का साथ और गठबंधन की एकजुटता हमारे पास है. इंडिया गठबंधन के दोनों उम्मीदवारों की जीत पूरी तरह से सुनिश्चित है.

क्या है सियासी समीकरण

विधानसभा परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सत्ता पक्ष जहां अपनी दोनों सीटें निकालने के लिए पूरी तरह आश्वस्त दिख रहा है. वहीं कड़े मुकाबले को देखते हुए पल-पल की रणनीति पर नजर रखी जा रही है. गठबंधन के नेताओं की ये बयानबाजी साफ करती है कि उन्होंने क्रॉस वोटिंग के किसी भी खतरे को टालने के लिए अपनी घेराबंदी मजबूत कर ली है.

 

ALSO READ : BJP के समर्थन से नामांकन करेंगे उद्योगपति परिमल नाथवानी, भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *