प्रिंस खान के गुर्गे राहुल राणा की अग्रिम बेल पर हुई सुनवाई

      रांची: गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे राहुल राणा की अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को रांची सिविल कोर्ट में...

 

 

 

रांची: गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे राहुल राणा की अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस को केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया था, लेकिन पुलिस निर्धारित समय पर केस डायरी प्रस्तुत नहीं कर सकी.

केस डायरी नहीं पेश होने पर कोर्ट सख्त

सुनवाई के दौरान केस डायरी उपलब्ध नहीं होने पर कोर्ट ने पुलिस को दोबारा निर्देश दिया कि अगली तारीख पर केस डायरी प्रस्तुत की जाए. इसके साथ ही मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई है.

ALSO READ: जंगल में जला हुआ अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी

अधिवक्ता के माध्यम से दायर की गई याचिका

राहुल राणा ने अपने अधिवक्ता सुजय दयाल के माध्यम से अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. फिलहाल वह पुलिस गिरफ्तारी के डर से फरार बताया जा रहा है.

हत्या और रंगदारी नेटवर्क से जुड़ा आरोप

राहुल राणा पर कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए काम करने और रंगदारी के नेटवर्क में सक्रिय रहने के गंभीर आरोप हैं. पुलिस को रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित होटल टी टॉस में एक वेटर की हत्या के मामले में उसकी तलाश है.

पुलिस कर रही छापेमारी

पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. गिरफ्तारी से बचने के लिए ही उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया है. राहुल राणा के खिलाफ एयरपोर्ट थाना में कांड संख्या 12/2026 दर्ज है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *