रांचीः झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ और SIR को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, कि भाजपा आखिर चाहती क्या है? उन्होंने कहा कि उन्हें ‘वंदे मातरम’ से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वह भाजपा के इशारे पर नहीं चलेंगे.

SIR पर भी साधा निशाना
डॉ. अंसारी ने कहा कि बिहार में SIR लागू कर भाजपा ने चुनावी लाभ लिया था और लाखों वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए. उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि जहां उसकी सरकार नहीं है, वहां एसआइआर लागू हो ताकि वोटरों को डराया जा सके. झारखंड में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा.
भाजपा का पलटवार
भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सी. पी. सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि डॉ. अंसारी के नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव ने भी एसआइआर का विरोध किया था, उसका क्या परिणाम हुआ? एसआइआर निर्वाचन आयोग का संवैधानिक अधिकार है और झारखंड में यह होकर रहेगा.
यह भी पढ़ें: News Wave Breaking: झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, एक करोड़ से अधिक की राशि के लिए NEFT और RTGS ही विकल्प

