पाकुड़ : युवक चार दिनों से लापता, परिजनों ने खदान में डूबने की जताई आशंका

Pakur: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल स्थित ताला टोला सोनाजोड़ी निवासी 28 वर्षीय कान्हू किस्कू पिछले चार दिनों से लापता है....

Pakur: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल स्थित ताला टोला सोनाजोड़ी निवासी 28 वर्षीय कान्हू किस्कू पिछले चार दिनों से लापता है. परिजनों ने शहरकोल के पास की खदान में डूबने की आशंका जताई है. युवक के लापता होने से परिजन चिंतित हैं. परिजनों के अनुसार बीते सोमवार सुबह करीब 10 बजे से कान्हू किस्कू का कोई पता नहीं चल पाया है. भाई सोम किस्कू ने बताया कि शहरकोल के कुछ बच्चों ने उसे शहरकोल स्थित खदान के पास शौच के लिए जाते हुए देखा था. इसके बाद से वह लापता है, जिससे आशंका जतायी जा रही है कि वह खदान में डूब गया होगा. परिवार वालों ने अपने स्तर से खदान में काफी खोजबीन की. यहां तक कि ट्यूब के जरिये तलाश की गयी, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका.

यह भी पढ़ें : आइपीएस साकेत सिंह को मिला दो साल का अवधि विस्तार, राकेश बंसल झारखंड कैडर में वापस, कई केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में

पुलिस मामले की कर रही जांच

रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है. परिजनों का कहना है कि पुलिस ने गोताखोर बुलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई है. गुमशुदा युवक के पिता होपना किस्कू, मां मती सोरेन, 6 वर्षीय बेटा होपना किस्कु, 4 वर्षीय बेटा अलेक्स किस्कू लापता युवक की राह देख रहे हैं. हालांकि घटनास्थल से कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें : बुंडू सिविल कोर्ट निर्माण मामला : हाई कोर्ट ने देरी पर लगाई जमकर फटकार, कहा- ‘हमें बेवकूफ समझने की कोशिश न करें’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *