आज बैंक बंद या खुला? अंबेडकर जयंती पर क्या है पूरा अपडेट, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

Business Desk: 14 अप्रैल, मंगलवार को देशभर में स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहने वाले हैं. ऐसे में आम लोगों के...

Business Desk: 14 अप्रैल, मंगलवार को देशभर में स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहने वाले हैं. ऐसे में आम लोगों के बीच यह सवाल बना हुआ है कि क्या आज बैंकिंग सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी या बैंक खुले रहेंगे.

दरअसल, इस दिन सिर्फ एक नहीं बल्कि कई महत्वपूर्ण अवसर एक साथ पड़ रहे हैं. डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के साथ-साथ महाविषुव संक्रांति, बिहू, तमिल नववर्ष, बैसाखी और बुइसू जैसे क्षेत्रीय पर्व भी मनाए जा रहे हैं. इन त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की स्थिति अलग हो सकती है, जिससे लोगों के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है.

इसी वजह से आज कई क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं. आइए जानते हैं कि आपके शहर में आज बैंक खुले हैं या बंद.

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बैंक बंद

14 अप्रैल, मंगलवार को देशभर में कई प्रमुख पर्वों के चलते बैंकिंग सेवाओं पर असर देखने को मिल सकता है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अंबेडकर जयंती, बैसाखी समेत अन्य क्षेत्रीय त्योहारों के कारण महाराष्ट्र, कोलकाता, जम्मू, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं.

इसके अलावा, आने वाले दिनों में भी अलग-अलग अवसरों के चलते बैंक छुट्टियों का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जिससे ग्राहकों को पहले से योजना बनाकर काम निपटाने की सलाह दी जा रही है.

Bank Holiday: इस महीने किन-किन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक?

  • 19 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी के कारण देशभर में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 अप्रैल (चौथा शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी और बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
  • 26 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के चलते एक बार फिर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

ऐसे में अगर इन तारीखों पर आपके शहर में बैंक बंद रहते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आज के डिजिटल दौर में ग्राहक घर बैठे ही बैंकिंग से जुड़े लगभग सभी जरूरी काम ऑनलाइन माध्यम से पूरा कर सकते हैं.

ऑनलाइन कौन-कौन से काम होंगे पूरे? जानिए बैंकिंग के डिजिटल विकल्प

आज के समय में अधिकांश बैंकों ने अपनी सेवाओं को डिजिटल बना दिया है, जिससे ग्राहक कई जरूरी काम घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से पूरा कर सकते हैं. हालांकि कुछ कार्यों के लिए अभी भी शाखा में जाना आवश्यक होता है.

ALSO READ: झारखंड: अब फोर्थ ग्रेड कर्मचारी भी बनेंगे बाबू, सरकार ने खोला प्रोन्नति का द्वार, ऑनलाइन परीक्षा से होगा प्रमोशन

अगर कैश की जरूरत हो तो एटीएम के माध्यम से आसानी से निकासी की जा सकती है. इसके अलावा एटीएम में नकदी उपलब्ध न होने की स्थिति में ग्राहक यूपीआई और अन्य डिजिटल पेमेंट विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *