बिहार के नए सीएम होंगे सम्राट चौधरी, नीतीश ने भंग की कैबिनेट, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

NEWS DESK: बिहार में दो दशक के सत्ता के सिंहासन पर विराजमान नीतीश कुमार के शासन का समाप्त हो गया. नीतीश के...

NEWS DESK: बिहार में दो दशक के सत्ता के सिंहासन पर विराजमान नीतीश कुमार के शासन का समाप्त हो गया. नीतीश के दिल्ली जाने के फैसले से अब बिहार में सत्ता की बागडोर बीजेपी के हाथों में होगी और राज्य में पहली बार पार्टी का मुख्यमंत्री होगा. सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम होंगे.

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक खत्म कर आवास पहुंच गए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में कैबिनेट की आखिरी बैठक में उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी मंत्रियों को दी. इसके बाद कैबिनेट भंग करने की सिफारिश भी कर दी है.

पटना में हाई अलर्ट, राजभवन क्षेत्र छावनी में तब्दील

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की आहट के बीच पटना के राजभवन क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. नीतीश कुमार के पहुंचने से पहले ही सुरक्षा कारणों से राजभवन की ओर जाने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया गया था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *