CCL मुख्यालय में अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, समानता और संविधान के मूल्यों का संकल्प

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) मुख्यालय में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का...

Ambedkar Jayanti
CCL मुख्यालय में अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) मुख्यालय में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर अधिकारियों, कर्मचारियों और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद मुख्यालय परिसर में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. आयोजन में SC, ST, BC Coordination Council, CISTEA और OBC Council के पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई.

अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह सहित निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार मौजूद रहे. अपने संबोधन में सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने कहा, कि बाबा साहेब ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने हर नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अवसर की गारंटी दी. उन्होंने कहा कि अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के सिद्धांत ही एक मजबूत राष्ट्र की नींव हैं. देश का विकास तभी संभव है, जब नागरिक शिक्षित, जागरूक और सशक्त हों. इस सोच को अपनाते हुए सभी को अपने कार्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए.

यह भी पढें: रामगढ़: ओसम डेयरी फायरिंग में शामिल राहुल दुबे गैंग के दो अपराधी गिरफ्तार, कार्बाइन और पिस्टल बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *