शादी के एक महीने बाद ही मौत: गिरिडीह में सड़क हादसे ने छीनी परिवार की खुशियां

GIRIDIH: गिरिडीह जिले के भरकट्टा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिताखारो में बुधवार को तेज रफ्तार का खौफनाक नजारा देखने को मिला, जहां...

GIRIDIH: गिरिडीह जिले के भरकट्टा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिताखारो में बुधवार को तेज रफ्तार का खौफनाक नजारा देखने को मिला, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 23 वर्षीय युवक विवेक पांडेय की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक बाइक पर लदा कोयला बिखर गया और युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर पड़ा.

ग्रामीणों की मदद, अस्पताल में मौत की पुष्टि

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया.

एक महीने पहले हुई थी शादी, खुशियां मातम में बदलीं

मृतक की पहचान धनवार थाना क्षेत्र के खैरवानी निवासी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, विवेक पांडेय की शादी महज एक माह पहले, 14 मार्च को बगोदर क्षेत्र में हुई थी. शादी के कुछ ही दिनों बाद हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया.

गांव में शोक, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *