Ramgarh: जिला पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कुख्यात पाण्डेय गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. अपराधियों के पास से दो देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जिले में किसी बड़ी आपराधिक घटना और रंगदारी की साजिश को नाकाम कर दिया गया है.
Also Read: शिक्षा में गुमला की बड़ी छलांग- 99.6% रिजल्ट के साथ राज्य में पहला स्थान
गुप्त सूचना पर आधी रात को बिछाया गया जाल
पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी अजय कुमार ने बुधवार को 14 अप्रैल की रात करीब 11:25 बजे उन्हें गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के मुताबिक, पाण्डेय गिरोह के दो गुर्गे मोटरसाइकिल पर सवार होकर हथियार के साथ रामगढ़ थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से घूम रहे हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने एक विशेष टीम का गठन किया. जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारियों को तुरंत’एंटी क्राइम चेकिंग लगाने का निर्देश दिया गया।
घेराबंदी देख भागने की कोशिश, पुलिस ने दबोचा
रामगढ़-अरगड्डा रोड स्थित बड़का चुम्बा चौराहे पर तैनात चेकिंग टीम ने अरगड्डा जीएम ऑफिस की ओर से आ रही एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल को देखा. पुलिस को देख बाइक सवारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा. पकड़े गए आरोपियों की पहचान बादल कुमार और।सोनू नन्दी के रूप में हुई. पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में अपराधियों के पास से घातक हथियार बरामद हुए.
