रांची में नारी शक्ति का दमदार प्रदर्शन : स्कूटी रैली से गूंजा शहर, 33% आरक्षण पर महिलाओं का जोश हाई

Ranchi : रांची में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. शहर में भव्य स्कूटी...

Ranchi : रांची में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. शहर में भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लेकर अपने अधिकार और सशक्तिकरण की आवाज बुलंद की. यह रैली जेल मोड़ से शुरू होकर कचहरी चौक, शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ. रैली के दौरान महिलाओं में गजब का जोश और आत्मविश्वास देखने को मिला. बहनों और मातृशक्ति ने पूरे गर्व के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में नारे लगाए और इसे महिलाओं के अधिकारों की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया. इस दौरान पंचायत से लेकर संसद तक 33% आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया.

यह भी पढ़ें : रामगढ़: बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे पाण्डेय गिरोह के 2 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पीएम मोदी ने देश की महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा : संजय सेठ

कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. 7 दशकों का इंतजार खत्म हुआ और अब देश की बेटियां सांसद और विधायक बनकर नेतृत्व करेंगी, जिससे भारत और सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरेगा.

यह भी पढ़ें : हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला: स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष बैंकिंग सुविधा, इंडियन बैंक के साथ MoU

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *