ट्रेजरी से करोड़ों रुपये के अवैध निकासी पर सीएम हेमंत सोरेन सख्त, बोले- जांच जारी है, कई चिन्हित हो चुके और कई का होना बाकी

रांची: झारखंड के सरकारी खजाने (ट्रेजरी) से गलत तरीके से पैसे निकालने के मामले को राज्य सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया...

CM Hemant Soren
ट्रेजरी से करोड़ों रुपये के अवैध निकासी पर सीएम हेमंत सोरेन सख्त

रांची: झारखंड के सरकारी खजाने (ट्रेजरी) से गलत तरीके से पैसे निकालने के मामले को राज्य सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है. बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन ने इस संबंध में कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है, कि भ्रष्टाचार के इस खेल में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा. मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हाल ही में हुई आंतरिक जांच के दौरान ट्रेजरी में कुछ संदिग्ध गतिविधियों का पता चला था. उन्होंने बताया ट्रेजरी से कुछ ऐसी निकासी हो रही थी जो नियमों के विरुद्ध और गलत तरीके से की गई थी. सरकार ने इन गलतियों को न केवल पकड़ा है, बल्कि गड़बड़ी करने वाले को चिन्हित भी कर लिया गया है. शुरुआती जांच में ही कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिसके बाद कार्रवाई की गति बढ़ा दी गई है.

जिला कार्यालयों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं

सीएम ने जहां-जहां से भी सरकारी राशि की निकासी होती है, उन सभी जिला कार्यालयों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. सीएम ने बताया कि इस घोटाले में संलिप्त कई लोगों को चिन्हित कर लिया गया है,जबकि कई अन्य संदिग्धों की पहचान करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह : गांडेय में ‘धनवंतरी होड़ोपैथी इको पार्क’ की शुरुआत, 5 करोड़ की परियोजना, औषधीय पौधों से स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *