Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची : भूमिज समाज ने CM हेमंत सोरेन को दिया निमंत्रण, शहीद गंगानारायण सिंह जयंती समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

Ranchi: रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में आज भूमिज समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की. मुलाकात का मुख्य उद्देश्य...

Ranchi: रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में आज भूमिज समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की. मुलाकात का मुख्य उद्देश्य आगामी भव्य जयंती समारोह के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित करना करना था. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जमशेदपुर के गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आगामी 25 अप्रैल को आयोजित होने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद गंगानारायण सिंह की 236वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया.

यह भी पढ़ें : कैबिनेट में जेटेट नियमावली पर मंथन, दो कैबिनेट मंत्री ने जतायी आपत्ति

मौके पर स्थानीय विधायक संजीव सरदार भी मौजूद रहे

यह आयोजन भूमिज समाज के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है. मुख्यमंत्री को आमंत्रण देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में संजय सरदार, हिमांशु सिंह, राधेश्याम भूमिज, ईश्वर लाल सरदार, अमर सिंह भूमिज और भुगुराय सरदार शामिल थे. मौके पर स्थानीय विधायक संजीव सरदार भी मौजूद रहे. मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और समाज के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा की गई.

यह भी पढ़ें : कोयला उद्योग में बड़ा बदलाव : जेबीसीसीआई की जगह लेगा ‘वार्ताकार परिषद’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *