News Desk: तिरुपति रूट पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए नई व्यवस्था की है. ट्रेन संख्या 07051/07052 तिरुपति–रक्सौल–तिरुपति समर स्पेशल (रांची मार्ग से) 19 अप्रैल से चलाई जाएगी. यह स्पेशल ट्रेन अप्रैल से मई के बीच तय तिथियों पर संचालित होगी, जिससे खासकर झारखंड के यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा.
तिरुपति रूट पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन का संचालन
तिरुपति रूट पर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी किया है:
ट्रेन संख्या 07051 तिरुपति–रक्सौल समर स्पेशल 20 अप्रैल, 27 अप्रैल, 4 मई, 11 मई, 18 मई और 25 मई 2026 को हर सोमवार सुबह 08:15 बजे तिरुपति से रवाना होगी. यह ट्रेन सिकंदराबाद, गोंदिया, बिलासपुर, राउरकेला, हटिया और रांची मार्ग से होते हुए बुधवार शाम करीब 5 बजे रक्सौल पहुंचेगी. रांची में इसका ठहराव रात 11:10 बजे से 11:15 बजे तक रहेगा.
वापसी में हर गुरुवार को रक्सौल से चलेगी ट्रेन
वापसी में ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल–तिरुपति समर स्पेशल 16 अप्रैल से 28 मई 2026 के बीच हर गुरुवार को सुबह 03:15 बजे रक्सौल से चलेगी। यह ट्रेन समस्तीपुर, जसीडीह, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, मूरी, रांची और हटिया होते हुए शनिवार सुबह 09:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन से झारखंड और आसपास के यात्रियों को तिरुपति यात्रा में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है.
रांची स्टेशन पर तय हुआ आगमन और प्रस्थान समय
समर स्पेशल ट्रेन के रांची आगमन का समय भी तय कर दिया गया है. यह ट्रेन रांची स्टेशन पर रात 08:55 बजे पहुंचेगी और 09:10 बजे प्रस्थान करेगी.
24 कोच के साथ यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
रेलवे के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे. इनमें 2 एसएलआर, 4 जनरल, 10 स्लीपर, 5 एसी 3-टियर और 3 एसी 2-टियर कोच शामिल रहेंगे.
इस ट्रेन के चलने से रांची सहित झारखंड के लोगों को तिरुपति जाने के लिए आसान और सीधा सफर उपलब्ध होगा.
