रांचीः झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा आठवीं बोर्ड वर्ष 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जैक अध्यक्ष दो नटवा हांसदा ने गुरुवार को रिजल्ट जारी किया परीक्षार्थी झारखंड एकेडमिक काउंसिल के वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकते हैं परीक्षा में लगभग 5 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे परीक्षा मार्च अंत में हुई थी. झारखंड अकादमी काउंसिल द्वारा आठवीं की परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाती है. रिजल्ट जारी नहीं होने के कारण कक्षा नवमी में विद्यार्थियों का नामांकन शुरू नहीं हो पाया था.
Also Read: बाल विवाह कराया तो माता-पिता के साथ पंडित और मौलवी भी जाएंगे जेल : एसपी
