बोकारो : चंदनक्यारी में 18 अप्रैल से 15वीं झारखंड स्टेट ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज

Bermo : 18 और 19 अप्रैल को बोकारो जिले के चंदनक्यारी एथलेटिक्स स्टेडियम में दो दिवसीय 15वीं झारखंड राज्य ओपन सीनियर एथलेटिक्स...

Bermo : 18 और 19 अप्रैल को बोकारो जिले के चंदनक्यारी एथलेटिक्स स्टेडियम में दो दिवसीय 15वीं झारखंड राज्य ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का भव्य आयोजन होगा. बोकारो जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से चयनित 240 खिलाड़ी अपनी खेल कुशलता का प्रदर्शन करेंगे. इस महत्वपूर्ण चैंपियनशिप के संबंध में जानकारी साझा करते हुए ऑर्गेनाइजिंग सचिव सह कोच आशु भाटिया ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इस बार ट्रैक पर झारखंड के कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी खिलाड़ी भी उतरेंगे, जो स्थानीय और उभरते हुए एथलीटों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेंगे.

यह भी पढ़ें : EXCLUSIVE : फर्जी बैंक गारंटी पर चल रहा था अस्पताल! TRY संस्था के सचिव पर रांची में केस दर्ज, बड़ा घोटाला उजागर होने के संकेत

खेलप्रेमियों में भारी उत्साह

दो दिनों तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में सीनियर वर्ग के विभिन्न स्पर्धाओं के तहत पदक के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. इस आयोजन को लेकर बोकारो जिला प्रशासन और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह आयोजन राज्य में एथलेटिक्स के विकास के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होगा.

यह भी पढ़ें : जाम छलका सरकार का, रिकॉर्ड टूटा जनता का, झारखंड में राजस्व की नशीली रफ्तार तेज, 4013.53 करोड़ का राजस्व बटोरा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *