हजारीबाग में प्रेम प्रसंग पर बवाल, युवक की मौत, आरोप–जहर देकर की गई हत्या

HAZARIBAGH: जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के बाद एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने...

HAZARIBAGH: जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के बाद एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान निरंजन कुमार (निवासी: गर्रीखुर्द) के रूप में हुई है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती के परिजनों ने उसे जहर देकर मार दिया.

मंदिर में बुलाकर जहर देने का आरोप

स्थानीय लोगों के अनुसार, निरंजन कुमार का बेलतू गांव की एक युवती के साथ प्रेम संबंध था. युवती के परिवार ने उसकी शादी किसी अन्य व्यक्ति से तय कर दी थी, जो इसी महीने होने वाली थी. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हुआ था. आरोप है कि 16 अप्रैल की शाम युवक को बरवाडीह मंदिर बुलाया गया, जहां उसे धोखे से कुछ खाने को दिया गया, जिसमें जहर होने की आशंका है.

अस्पताल में तोड़ा दम, सामने आए अहम सबूत

घटना के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मरने से पहले युवक ने कुछ महत्वपूर्ण बातें कही थीं, जिसका वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है. इसके अलावा उसके मोबाइल से कुछ ऑडियो क्लिप्स और अन्य सबूत भी मिले हैं, जिनमें युवती के परिजनों द्वारा धमकी देने की बात सामने आई है.

पहले भी थाने तक पहुंचा था मामला

इस पूरे मामले में 13 अप्रैल को युवती के परिजनों ने केरेडारी थाने में आवेदन दिया था. इसके बाद 14 अप्रैल को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था. वहीं 17 अप्रैल को युवक को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जाना था, लेकिन उससे पहले ही यह घटना हो गई.

ALSO READ: DA बढ़ोतरी में देरी से बढ़ी कर्मचारियों की चिंता, जल्द फैसले की मांग तेज

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *