नारीशक्ति वंदन अधिनियम का करें समर्थन, आधी आबादी को मिले उसका अधिकार : प्रधानमंत्री

PM Modi’s appeal: सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसद में इस समय नारीशक्ति वंदन अधिनियम में...

PM Modi’s appeal: सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसद में इस समय नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर गंभीर चर्चा चल रही है, कल देर रात तक जारी रही. उन्होंने बताया कि इस दौरान उठाए गए सभी भ्रमों और आशंकाओं का तर्कसंगत तरीके से समाधान किया गया है और जिन सदस्यों के पास जानकारी का अभाव था, उन्हें भी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर देश में पिछले चार दशकों से राजनीति होती रही है, लेकिन अब समय आ गया है कि देश की आधी आबादी महिलाओं को उनका अधिकार मिले. उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अपेक्षाकृत कम है, जो उचित नहीं है.

यह भी पढ़ें : झारखंड: चतरा-हजारीबाग सीमा पर भीषण मुठभेड़, 15 लाख के इनामी समेत 4 नक्सली ढेर

पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निर्णय लें : पीएम मोदी

उन्होंने बताया कि लोकसभा में इस विधेयक पर जल्द ही मतदान होने वाला है और सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निर्णय लें तथा महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें. प्रधानमंत्री ने कहा कि वह देश की नारी शक्ति की ओर से भी सभी सांसदों से आग्रह करते हैं कि कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिससे महिलाओं की भावनाएं आहत हों. उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की करोड़ों महिलाओं की नजर इस फैसले पर टिकी है, हमारी नीयत, हमारी सोच और हमारे निर्णय पर. इसलिए सभी से अनुरोध है कि नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का समर्थन करें.

यह भी पढ़ें : गोपालजी तिवारी समेत 8 महीनों में रिटायर होंगे 8 आइएएस, 35 अफसरों की कमी 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *