Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के 135वें जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के रूप में मनीष कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त चंदन कुमार से विधिवत जिम्मेदारी संभाली.
2018 बैच के IAS हैं मनीष कुमार
नव पदस्थापित उपायुक्त मनीष कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा 2018 बैच के अधिकारी हैं. इससे पहले वे पाकुड़ जिले में उपायुक्त के रूप में कार्यरत रह चुके हैं और प्रशासनिक अनुभव के साथ यहां नई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.
अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता
पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.
Also Read: CM हेमंत सोरेन से पूर्वी सिंहभूम के नव नियुक्त उपायुक्त की शिष्टाचार भेंट
स्थानीय संस्कृति के साथ विकास पर फोकस
उन्होंने कहा कि जिले की भौगोलिक और सांस्कृतिक विशेषताओं को समझते हुए, स्थानीय परंपराओं का सम्मान करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जाएगा और विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा.
चल रही योजनाओं को आगे बढ़ाने की बात
नए उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिले में पहले से चल रहे नवाचार और योजनाओं को समझकर उन्हें और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि विकास की रफ्तार बनी रहे.
