एस.आर. डीएवी पुंदाग में महात्मा हंसराज जयंती पर भव्य आयोजन

रांची : एस.आर. डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में महात्मा हंसराज जयंती धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक वैदिक महाहवन से...

रांची :  एस.आर. डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में महात्मा हंसराज जयंती धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक वैदिक महाहवन से हुई, जिसके बाद डीएवी संस्था के संस्थापक महात्मा हंसराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर विद्यालय परिसर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण से भर गया, जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

Also Read : जिले का प्रभार ग्रहण के पश्चात जेपीएससी की परीक्षा को लेकर डीसी ने की बैठक

प्रतियोगिताओं में छात्रों का उत्साह, प्राचार्य ने दिया प्रेरणा संदेश


इस मौके पर पूर्व-प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जबकि कक्षा तृतीय से पंचम तक के छात्रों ने आर्य समाज के नियम लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया. कक्षा षष्ठ से अष्टम तक के विद्यार्थियों के बीच अंतरसदन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें श्रद्धानंद और हंसराज सदन प्रथम, दयानंद सदन द्वितीय और विवेकानंद सदन तृतीय स्थान पर रहे. प्राचार्य डॉ. तापस घोष ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा हंसराज ने निस्वार्थ भाव से देश और समाज की सेवा की, उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सभी को आगे बढ़ना चाहिए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *