सिमडेगा में जेपीएससी परीक्षा के लिए 10 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, 3780 परीक्षार्थी शामिल

SIMDEGA: जिले में जेपीएससी परीक्षा को लेकर आज सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल है. जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन तक...

SIMDEGA: जिले में जेपीएससी परीक्षा को लेकर आज सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल है. जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन तक सभी सुबह से परीक्षा को लेकर सक्रिय हैं. सिमडेगा के 10 केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है.

3780 परीक्षार्थी दे रहे परीक्षा

सिमडेगा में जेपीएससी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसे लेकर जिला और पुलिस प्रशासन लगातार मेहनत कर रहे हैं. जिले में कुल 3780 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. इसके लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था

बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों का रूट मैप लगाया है. इसके साथ ही शहर में दो सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो.

Also Read: झारखंड हाई कोर्ट का फैसला–सरकारी टेंडर में शर्तों से मुकरने पर अब देनी होगी सफाई

कड़ी जांच के बाद प्रवेश

सभी परीक्षा केंद्रों पर दो लेयर में सख्त जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया. शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है.

लगातार निगरानी में प्रशासन

जिला प्रशासन के पदाधिकारी लगातार सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि परीक्षा कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *