बोकारो हादसे पर रेलवे का एक्शन, खबर का दिखा असर

बोकारो : बेरमो अनुमंडल स्थित दामोदर घाटी निगम बोकारो थर्मल पावर प्लांट में रविवार सुबह हुए मालगाड़ी हादसे के बाद रेलवे ने...

बोकारो : बेरमो अनुमंडल स्थित दामोदर घाटी निगम बोकारो थर्मल पावर प्लांट में रविवार सुबह हुए मालगाड़ी हादसे के बाद रेलवे ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. सुबह करीब 7:30 बजे कोयला खाली कर चुकी मालगाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और प्लांट का गेट तोड़ते हुए बाहर निकल गई. इस दौरान ट्रैक के पास खड़ी स्कॉर्पियो को टक्कर मारकर करीब 500 मीटर तक घसीट दिया गया. चालक अमरदीप ने कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

शिकायत दर्ज, कार्रवाई के निर्देश


मामले के सामने आने के बाद रेलवे सेवा और रेलवे सुरक्षा बल ने तत्काल प्रतिक्रिया दी. पूर्व मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल ने शिकायत संख्या ईसीआर 510 के तहत जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है. हादसे की तस्वीरें सामने आने के बाद लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं और अब जांच के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है.

इस खबर का हुआ असर : बोकारो थर्मल में बेकाबू हुई मालगाड़ी, गेट तोड़ स्कॉर्पियो को आधा किमी तक घसीटा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *