ममता दीदी के पक्ष में झारखंडी हुंकार, बंगाल के रण में हेमंत संग उतरीं कल्पना सोरेन, कहा- जीत तय

Ranchi: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सियासी समर में अब झारखंड की गूंज सुनाई दे रही है. झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार...

Ranchi: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सियासी समर में अब झारखंड की गूंज सुनाई दे रही है. झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मिलकर तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. रविवार को पश्चिम मेदिनीपुर के केशियारी और दांतन विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने ममता बनर्जी के नेतृत्व में विकास और न्याय की जीत का दावा किया.

Also Read: बोकारो थर्मल में मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एक्टू का प्रतिवाद, डीवीसी गेट पर प्रदर्शन

बंगाल की माटी से विकास का नाता

कल्पना सोरेन ने पश्चिम बंगाल की जनता के संकल्प को सराहा. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता इस बार फिर से उसी सरकार को चुनेगी, जिसने उनके भविष्य और अधिकारों की रक्षा की है. केशियारी विधानसभा में प्रत्याशी श्रीरामजीबन मंडी के समर्थन में वोट मांगे और जनता के उत्साह को विकास की जीत का संकेत बताया. दांतन विधानसभा के प्रत्याशी माणिक मैती के पक्ष में हुंकार भरते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल का भविष्य ममता दीदी के हाथों में ही सुरक्षित है.

ममता दीदी के नेतृत्व पर भरोसा

कल्पना सोरेन ने अपने संबोधन में साफ किया कि झारखंड और बंगाल का रिश्ता केवल सीमाओं का नहीं, बल्कि साझा संघर्षों का है. उन्होंने विश्वास जताया कि जनहित की नीतियों के कारण तृणमूल कांग्रेस फिर सरकार बनाएगी. जनता का यह सैलाब बता रहा है कि नफरत की राजनीति के खिलाफ विकास और जनहित की जीत होने वाली है. ममता दीदी के नेतृत्व में बंगाल फिर से नई ऊंचाइयां छुएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *