Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड की ‘अबुआ आवाज’ बिहार तक: वेदांत कौस्तव ने CM सम्राट चौधरी और उपेंद्र कुशवाहा से की मुलाकात

Ranchi: झारखंड के युवाओं और जनमुद्दों को प्रखरता से उठाने वाले अबुआ अधिकारी मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव ने बिहार के सियासी...

Ranchi: झारखंड के युवाओं और जनमुद्दों को प्रखरता से उठाने वाले अबुआ अधिकारी मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव ने बिहार के सियासी दिग्गजों के साथ शिष्टाचार मुलाकात की.

पटना प्रवास के दौरान उन्होंने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से भेंट कर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर चर्चा की.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: सिमडेगा: रेल हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात युवक का शव दो हिस्सों में मिला, क्षेत्र में सनसनी

नीति और नेतृत्व पर हुआ संवाद

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात के दौरान वेदांत ने संगठन के उद्देश्यों और झारखंड में जन-अधिकारों के लिए किए जा रहे कार्यों से उन्हें अवगत कराया. सम्राट चौधरी ने युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करते हुए सामाजिक विकास के कार्यों की सराहना की.

उपेंद्र कुशवाहा के साथ हुई बैठक में क्षेत्रीय राजनीति और युवाओं की भागीदारी जैसे गंभीर विषयों पर सार्थक संवाद हुआ. वेदांत कौस्तव ने कहा कि बिहार के इन अनुभवी नेताओं से मिलना और उनके विजन को समझना प्रेरणादायी है. जनहित और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को अधिकार दिलाना ही हमारा साझा लक्ष्य है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *