Click Here
Click Here
Click Here

CM ने परिवार संग शिरडी में की पूजा-अर्चना, राज्य की खुशहाली के लिए की कामना

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार की देर शाम अपनी पत्नी और गांडेय विधानसभा क्षेत्र की विधायक कल्पना सोरेन सहित...

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार की देर शाम अपनी पत्नी और गांडेय विधानसभा क्षेत्र की विधायक कल्पना सोरेन सहित पूरे परिवार के साथ महाराष्ट्र के शिरडी पहुंचे. मुख्यमंत्री ने सपरिवार पावन नगरी शिरडी में प्रसिद्ध साईं बाबा के मंदिर में हाजिरी लगाई और बाबा के चरणों में शीश नवाया. इस धार्मिक यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री और उनकी विधायक पत्नी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच साईं बाबा की विशेष पूजा-अर्चना और आरती की. हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर साईं बाबा से समस्त झारखंड वासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. उन्होंने प्रार्थना की कि राज्य का हर नागरिक खुशहाल जीवन जिए और झारखंड निरंतर उन्नति के पथ पर आगे बढ़ता रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *