Click Here
Click Here
Click Here

हरलाडीह सामूहिक दुष्कर्म कांड: फरार आरोपी दिलीप टुडु की तलाश तेज, घर पर चिपकाया इश्तेहार

Giridih: पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह में हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड के मुख्य फरार आरोपी दिलीप टुडु की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने...

Harladih case
अपराधी के घर के बाहर इश्तेहार चिपकाती पुलिस

Giridih: पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह में हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड के मुख्य फरार आरोपी दिलीप टुडु की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबाव बढ़ा दिया है. आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और अब कानूनी कार्रवाई को तेज करते हुए उसके मंझलाडीह स्थित घर सहित आसपास के कई चौक-चौराहों पर इश्तेहार चिपकाया गया है. ओपी प्रभारी नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है. यदि वह निर्धारित समय के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

करीब तीन महीने पहले की है घटना

गौरतलब है कि यह सनसनीखेज घटना करीब तीन महीने पहले उस समय हुई थी, जब जतरा मेला से लौट रही दो किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला था.
मामले में अब तक पुलिस आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें चार नाबालिग भी शामिल हैं.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

हालांकि, दिलीप टुडु अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसे लेकर पुलिस की कार्रवाई और तेज कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जमुआ–चकाई मुख्य मार्ग पर इथेनॉल लदा टैंकर पलटा, हजारों लीटर ज्वलनशील तरल सड़क पर बहा, प्रशासन अलर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *