Click Here
Click Here
Click Here

जमुआ–चकाई मुख्य मार्ग पर इथेनॉल लदा टैंकर पलटा, हजारों लीटर ज्वलनशील तरल सड़क पर बहा, प्रशासन अलर्ट

Giridih: गिरिडीह जिले के जमुआ–चकाई मुख्य मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. देवरी थाना क्षेत्र के नेकपुरा के...

Ethanol tanker
जमुआ–चकाई मुख्य मार्ग पर इथेनॉल लदा टैंकर पलटा

Giridih: गिरिडीह जिले के जमुआ–चकाई मुख्य मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. देवरी थाना क्षेत्र के नेकपुरा के समीप तीन बिहार शरीफ से जीसीडीह की ओर जा रहा इथेनॉल लदा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. टैंकर के पलटते ही उसमें भरा हजारों लीटर इथेनॉल सड़क पर फैल गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इथेनॉल अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण किसी भी समय आग लगने की आशंका बनी हुई थी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया. एएसआई उपेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं अग्निशमन विभाग को भी सतर्क करते हुए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर बुलाई गई.

वाहनों की आवाजाही को किया गया नियंत्रित

प्रशासन द्वारा आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके. एहतियात के तौर पर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया है. टैंकर के सड़क पर पलट जाने के कारण रास्ता फिलहाल वन-वे कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय तेज रफ्तार और संभवतः चालक का नियंत्रण खोना दुर्घटना का कारण हो सकता है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फिलहाल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और टैंकर को हटाने तथा सड़क को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की प्रक्रिया जारी है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: 2013 बैच की IPS निधि द्विवेदी ने संभाला जिले की 22वीं SP का पदभार, बोलीं- अपराधियों को नहीं मिलेगी ढील

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *