तीन दिनों से जलापूर्ति ठप, भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरसे वार्ड-06 के लोग, वार्ड पार्षद ने दी आंदोलन की चेतावनी

Giridih: शहर के वार्ड संख्या-06 में पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो जाने से लोगों की परेशानी चरम...

Ward Councilor Sanjeev Kumar
वार्ड पार्षद संजीव कुमार

Giridih: शहर के वार्ड संख्या-06 में पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो जाने से लोगों की परेशानी चरम पर पहुंच गई है। तेज गर्मी के बीच पानी की किल्लत ने हालात और भी गंभीर बना दिए हैं. सुबह से लेकर देर शाम तक लोग पानी के इंतजार में परेशान दिख रहे हैं, जबकि कई परिवारों को दूर-दराज से पानी लाकर किसी तरह अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलापूर्ति बाधित होने के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं- वार्ड पार्षद

वार्ड पार्षद संजीव कुमार ने इस पूरे मामले को गंभीर लापरवाही करार दिया है. उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही जलापूर्ति बहाल नहीं की गई, तो स्थानीय लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे. पार्षद ने संबंधित विभाग से अविलंब हस्तक्षेप कर जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है. वहीं, आम लोगों को अब प्रशासन से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है, ताकि इस भीषण गर्मी में उन्हें पानी की समस्या से निजात मिल सके.

यह भी पढ़ें: जमुआ–चकाई मुख्य मार्ग पर इथेनॉल लदा टैंकर पलटा, हजारों लीटर ज्वलनशील तरल सड़क पर बहा, प्रशासन अलर्ट

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *