हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग ने ली चट्टी बरियातू में हाइवा में आगजनी और गोलीबारी की जिम्मेदारी

Hazaribagh: जिले के चट्टी बरियातू क्षेत्र में सोमवार को दोपहर हुई हाइवा में आगजनी और गोलीबारी की घटना का जिम्मा राहुल दुबे...

Hazaribagh: जिले के चट्टी बरियातू क्षेत्र में सोमवार को दोपहर हुई हाइवा में आगजनी और गोलीबारी की घटना का जिम्मा राहुल दुबे ने लिया है. राहुल दुबे गैंग ने इस हमले की आधिकारिक जिम्मेदारी लेते हुए कंपनी प्रबंधन को खुली चेतावनी जारी की है.

इसे पढ़ें : झारखंड से सटे जशपुर के रतनपहली जंगल में विमान हादसा, पेड़ से टकराकर क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट

सोशल मीडिया पर जारी प्रेस रिलीज

सोशल मीडिया पर जारी एक कथित प्रेस रिलीज में राहुल दुबे गैंग ने इस घटना को रित्विक कंपनी के लिए एक ‘ट्रेलर’ करार दिया है. संदेश में सीधे तौर पर कंपनी से जुड़े सतीश बाबू को संबोधित करते हुए कहा गया है कि यह हमला केवल उनकी नींद खोलने के लिए था.

खुली धमकी से बढ़ी चिंता

सोशल मीडिया पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि जितनी जल्दी हो तुम सिस्टम में आ जाओ, वरना तुम्हें भी सरद बाबू के पास भेजने का इंतज़ाम करके बैठे हैं. यह अंतिम चेतावनी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *