सरायकेला जिप अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के सात महत्वपूर्ण योजनाओं का किया शिलान्यास

Saraikela: चांडिल अनुमंडल के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र में जिला परिषद मद के 15वें वित्त अयोग के तहत निर्माण किए जाने वाले सात...

Seraikela Zip President
सरायकेला जिप अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के सात महत्वपूर्ण योजनाओं का किया शिलान्यास

Saraikela: चांडिल अनुमंडल के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र में जिला परिषद मद के 15वें वित्त अयोग के तहत निर्माण किए जाने वाले सात महत्वपूर्ण योजनाओं के निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को सरायकेला-खरसवां के जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने संयुक्त रूप से विधिवत शिलापट्ट अनावरण एवं फीता काटकर किया.

सात योजनाओं में ये हैं शामिल

इस सात योजना के तहत चौड़ा में पीसीसी पथ का निर्माण, ग्राम दारुदा के बड़ासांगा तालाब में स्नान घाट का निर्माण, ग्राम रूपरू के हारशाली जाहिरस्थान के सामने डीप बोरिंग सह नाली का निर्माण, ग्राम सिरूम के शहीद अजीत धनंजय महतो चौक में चापाकल सह जल मीनार का निर्माण, ग्राम सिरकाडीह के हरिजन टोला में गार्डवाल का निर्माण, ग्राम बुरूडीह के गणेश पूजा स्थल पर एक चबूतरा का निर्माण एवं ग्राम हेसालंग के तालाब पर स्नान घाट निर्माण कार्य जिसका कुल लागत लगभग चालीस लाख रुपये से किया जाएगा.

सातों योजनाएं क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

इस अवसर पर जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि जिला परिषद मद के 15वें वित्त आयोग के तहत बनने वाली ये सातों योजनाएं क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं. उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था. सारी योजनाओं का निर्माण हो जाने से आमजनों को सुगमता मिलेगी, खासकर सड़क निर्माण से बरसात के दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाती थी, जिससे निजात मिलेगा. उन्होंने आगे कहा कि हमारे द्वारा लगातार क्षेत्र के आम जनों की समस्याओं को देखते हुए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लाने का प्रयास किया जा रहा है, चाहे शिक्षा स्वास्थ हो या अनेकों ऐसे कल्याणकारी योजनाओं जिससे आम जनों को सुविधा मुहैया कराया जा सके एवं आगे भी इस तहर की योजनाएं लाने का काम किया जायेगा, जिससे क्षेत्र के विकास को गति प्रदान किया जा सके.

जिला को विकास की एक नई दिशा देने का किया जा रहा काम

वहीं जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि हमारे द्वारा लगातार आम जनों के बीच संपर्क बेहतर करने के लिए योजना लाकर जिला को विकास की एक नई दिशा देने का काम किया जा रहा है, जिसमें किसानों को अपनी उपज को लेकर हो या क्षेत्र का समग्र विकास हो, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता के साथ समय पर सारी योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास योजनाएं लाई जाएंगी, ताकि हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंच सके और लोगों का जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके.

इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो, ओड़िया पंचायत के पूर्व मुखिया पहाड़ सिंह, लेटेमदा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि, दारुदा गांव के ग्राम प्रधान, क्षेत्र के गण्यमान्य व्यक्ति, महिलाएं एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: एसटीपी कार्य से स्वामी विवेकानंद मैदान की स्थिति नारकीय,सुबह की सैर और बच्चों का खेल-कूद ठप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *