Technology News: Airtel ने अपने करोड़ों यूजर्स को एक बड़ा झटका दे दिया है. कंपनी ने चुपचाप 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स में बदलाव कर दिया है. पहले इस सेगमेंट में यूजर्स को 700 से 800 रुपये के बीच दो ऑप्शंस मिलते थे, जिसमें 799 रुपये और 859 रुपये के प्लान शामिल हैं. इन दोनों प्लान्स में अलग-अलग डेटा और वैलिडिटी बेनेफिट्स मिलते थे. लेकिन अब कंपनी ने 799 रुपये वाला प्लान हटा दिया है और 859 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी है. हालांकि, प्लान्स में हुए बदलाव को लेकर फिलहाल कंपनी ने ऑफिशियली ऐलान नहीं किया है, लेकिन एयरटेल के ऑफिशियल वेबसाइट और UPI पर दोनों प्लान्स दिखाई नहीं दे रहे हैं.
Airtel के 899 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा?
Airtel का 899 रुपये वाला प्लान Truly Unlimited Plan है. इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी कंपनी दे रही है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (लोकल, STD और रोमिंग), रोजाना 100 SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा मिलेगा. साथ ही, 5G यूजर्स को कंपनी अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा भी दे रही है.
क्या मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनेफिट्स?
एक्स्ट्रा बेनेफिट्स की बात करें, तो पहले 799 और 859 रुपये वाले प्लान में कंपनी 1 साल के लिए Adobe Express Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन, फ्री Hellotune और फ्री स्पैम अलर्ट जैसे बेनेफिट्स देती थी. अब बदलाव होने के बाद 899 रुपये वाले प्लान में कंपनी सिर्फ अनलिमिटेड 5जी डेटा और फ्री Hellotune का फायदा दे रही है. इसके अलावा, प्लान में किसी तरह के और बेनेफिट्स नहीं मिलेंगे.
अब 84 दिन वाले प्लान की नई एंट्री कीमत
इस बदलाव के बाद Airtel के 84 दिन की वैलिडिटी वाले डेली डेटा प्लान्स में एंट्री प्राइस अब 899 रुपये हो गई है, जिसमें 1.5GB डेटा डेली मिलता है. इसके बाद 929 रुपये का प्लान आता है, जिसमें 90 दिनों की वैलिडिटी और 1.5GB डेटा डेली दिया जाता है.
यह भी पढ़ें: 7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा बना खास आकर्षण
