Pakur: पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह ने मंगलवार को न्यायालय परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से शिष्टाचार मुलाकात भी की.

प्रवेश-निकास, सीसीटीवी और जांच व्यवस्था की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान एसपी ने अदालत परिसर के प्रवेश और निकास मार्गों पर तैनात पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, आगंतुकों की जांच प्रक्रिया और बंदी पेशी की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने मौके पर मौजूद पदाधिकारियों और जवानों को सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए.
ALSO READ: झारखंड में बढ़ता अपराध,सरकार पर घिरा सवाल-आदित्य साहू का तीखा हमला
बिना जांच प्रवेश पर रोक, संदिग्धों पर नजर रखने का निर्देश
एसपी अनुदीप सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना जांच किसी भी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति न दी जाए. उन्होंने जवानों को सतर्क और मुस्तैद रहते हुए ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष नजर रखने तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा.
