शाहरुख खान की ‘किंग’ बनी 2026 की सबसे बड़ी डील, 250 करोड़ में बिके राइट्स

NEWS DESK: साल 2023 में शाहरुख खान ने बैक-टू-बैक ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी हिट फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी...

NEWS DESK: साल 2023 में शाहरुख खान ने बैक-टू-बैक ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी हिट फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की थी. अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का बजट करीब 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

साल की सबसे बड़ी डील्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘किंग’ के ऑल इंडिया थिएट्रिकल राइट्स करीब 250 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं. इस डील को इस साल की सबसे बड़ी डील्स में से एक माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि इसके लिए एए फिल्म्स, जियो स्टूडियोज, पीवीआर आईनॉक्स पिक्चर्स, यश राज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस जैसी बड़ी कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली.

पहली बार अपनी बेटी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे

यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात यह है कि इसमें शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल जैसे कई बड़े कलाकार भी नजर आएंगे.

इसें भी पढ़े: हजारीबाग पुलिस पर गंभीर आरोप, दलित महिला को 38 घंटे थाने में रखने का मामला गरमाया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *