Click Here
Click Here

ओटीसी ग्राउंड के समीप हुई वारदात 90 के दशक के जंगलराज की दिलाती है याद : संजय सेठ

Ranchi: राजधानी रांची में अपराधियों के बुलंद हौसलों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. मंगलवार सुबह पांद्रा थाना क्षेत्र के...

Ranchi: राजधानी रांची में अपराधियों के बुलंद हौसलों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. मंगलवार सुबह पांद्रा थाना क्षेत्र के ओटीसी ग्राउंड के पास पैदल आए अपराधियों ने भार्गव सिंह के पेट में गोली मार दी और आराम से फरार हो गए. घटनास्थल का दौरा करने के बाद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्य सरकार और पुलिसिंग पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े हुई यह वारदात 90 के दशक के जंगलराज की याद दिलाती है. सेठ ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और सुरक्षा पुख्ता करने के सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने चिंता जताई कि राजधानी में अपराधियों का मनोबल चरम पर है और आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है.

यह भी पढ़ें : झारखंड में शिक्षा के बजट पर कैंची: 8 हजार शिक्षकों के चूल्हे पड़े ठंडे, 4 लाख छात्रों का भविष्य अधर में

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *