फुरीदा वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लाभार्थियों की जांच एवं उपचार

Saraikela: आयुष सीएचओ (CHO) के नेतृत्व में फुरीदा स्थित वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान कुल...

health camp
फुरीदा वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Saraikela: आयुष सीएचओ (CHO) के नेतृत्व में फुरीदा स्थित वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान कुल 40 वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें मुख्य रूप से ब्लड शुगर एवं उच्च रक्तचाप (Hypertension) की जांच की गई. जांच उपरांत सभी लाभार्थियों को उनके रोगानुसार आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया.

नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की दी गई सलाह

इस अवसर पर चिकित्सा दल में डॉ. मोनालिशा, डॉ. सोनाली, 4 सहिया एवं 5 योग प्रशिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही. साथ ही, उपस्थित लाभार्थियों को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, दवा का समय पर सेवन, स्वच्छता एवं दैनिक जीवन में योग एवं व्यायाम को अपनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित रूप से इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से वृद्धजनों के स्वास्थ्य की सतत निगरानी सुनिश्चित करने एवं उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके.

यह भी पढ़ें: सरायकेला : जिले में SAAMAR/CMAM कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण की शुरूआत, कुपोषण की पहचान के तरीके बताए गए

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *