Automobile News: टेस्ला भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है. कंपनी 22 अप्रैल को अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Model Y L को लॉन्च करने वाली है. यह मॉडल पिछले साल लॉन्च हुए Model Y का लॉन्ग-वीलबेस वर्जन होगा, जिसमें ज्यादा स्पेस, बेहतर कंफर्ट और लंबी रेंज मिलेगी.
Model Y से ज्यादा बड़ी और स्पेशियस
Tesla Model Y L को खास तौर पर ज्यादा स्पेस देने के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी लंबाई 4,976 mm (Model Y से 186 mm ज्यादा), चौड़ाई 1,920 mm, ऊंचाई 1,668 mm (44 mm ज्यादा) और वीलबेस 3,040 mm (150 mm ज्यादा) है. हालांकि, लोड होने पर इसका ग्राउंड क्लीयरेंस घटकर 122 mm रह जाता है.
6-सीटर लग्जरी केबिन (2+2+2 लेआउट)
इस SUV की सबसे बड़ी खासियत इसका 2+2+2 सीटिंग लेआउट है. इसमें-
- सेकेंड रो में कैप्टन सीट्स
- रिट्रैक्टेबल आर्मरेस्ट और हीटिंग फीचर
- पावर फोल्डिंग सीट्स
- थर्ड रो में 50:50 स्प्लिट सीट
- थर्ड रो में USB Type-C पोर्ट, कपहोल्डर और AC वेंट्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
- जबरदस्त बूट स्पेस
- Model Y L में प्रैक्टिकलिटी पर खास ध्यान दिया गया है.
- सीट्स फोल्ड करने पर: 2,539 लीटर कार्गो स्पेस
- Model Y में: 2,138 लीटर
- फ्रंट ट्रंक (Frunk): 116 लीटर
- सीट्स को कार्गो एरिया से ही बटन दबाकर फोल्ड किया जा सकता है.
दमदार परफॉर्मेंस और लंबी रेंज
Tesla Model Y L को केवल ड्यूल-मोटर AWD सेटअप में पेश किया जाएगा.
- 0–100 kmph: सिर्फ 5 सेकंड
- टॉप स्पीड: 201 kmph
- रेंज (WLTP): 681 km तक
इसमें Vehicle-to-Load (V2L) फीचर भी मिलता है, जिससे आप बाहरी डिवाइसेस और ई-बाइक्स चार्ज कर सकते हैं.
संभावित कीमत
Tesla Model Y L की भारत में कीमत करीब ₹73 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है.
क्या है खास?
- ज्यादा लंबा और स्पेशियस डिजाइन
- 6-सीटर प्रीमियम केबिन
- 681 km तक की शानदार रेंज
- हाई परफॉर्मेंस AWD सेटअप
- एडवांस टेक और चार्जिंग फीचर्स
यह भी पढ़ें: Redmi A7 और A7 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
