Simdega: सिमडेगा के केरसई थाना क्षेत्र के बुदाधार पुल के नीचे गिरने से केटीएम सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. बताया गया कि घुटबहार निवासी अब्नल लुगुन किसी काम से केरसई की ओर जा रहा था. इसी दौरान वह अचानक असंतुलित हो गया और बाइक समेत पुलिया के नीचे झाड़ियों में जा गिरा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
झाड़ियों में गिरने से देर तक नहीं चली जानकारी
घटना स्थल झाड़ियों से घिरा होने के कारण किसी राहगीर की नजर उस पर नहीं पड़ सकी. बाद में नदी किनारे गए कुछ लोगों की नजर गिरी हुई बाइक पर पड़ी, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई. काफी तलाश के बाद देर रात उसका शव झाड़ियों में फंसा हुआ बरामद किया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
