सीढ़ी घाट निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की उठी मांग

Pakur: जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत चौकीढाब के समीप नहर में सीढ़ी घाट का निर्माण कार्य चल रहा है.इस निर्माण कार्य में...

Pakur: जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत चौकीढाब के समीप नहर में सीढ़ी घाट का निर्माण कार्य चल रहा है.इस निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला सामने आया है.स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है. इसके अलावा, घाट निर्माण में लगाए जा रहे बोल्डर भी निम्न स्तर के बताए जा रहे हैं, जिससे निर्माण की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

योजना स्थल पर अब तक सूचना पट नहीं लगाया गया है,जिससे आम लोगों को यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि योजना किस विभाग द्वारा बनाई जा रही है,इसकी लागत कितनी है,संवेदक कौन है और कार्य की अवधि क्या है.हालांकि,जानकारी मिल रही है कि निर्माण कार्य जिला परिषद की ओर से कराया जा रहा है.

वहीं,जिस सिंचाई नहर में घाट का निर्माण किया जा रहा है, उसके लिए संबंधित विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लिया गया है या नहीं,यह भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है.अब देखना होगा कि इस मामले में विभाग क्या कार्रवाई करता है.

ALSO READ: लैंड स्कैम के आरोपी दिलीप घोष को HC से झटका,याचिका खारिज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *