घाघरा थाना के पीछे भीषण आग, जब्त वाहन और गुमटी जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस 

Gumla: घाघरा थाना परिसर के पीछे अचानक लगी भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग देखते ही देखते...

Gumla: घाघरा थाना परिसर के पीछे अचानक लगी भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में थाना में जब्त की गई कई वाहन आ गए और जलकर खाक हो गए. वहीं थाना परिसर के बगल में स्थित एक गुमटी भी आग की लपटों में घिरकर पूरी तरह राख हो गई. हालांकि आगजनी की घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है.

ग्रामीणों और पुलिस ने की आग बुझाने की कोशिश

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि उस पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका. इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया.

इसे भी पढ़ें: पुलिया से नीचे गिरकर केटीएम सवार युवक की दर्दनाक मौत, देर रात झाड़ियों में मिला शव

गुमटी संचालक को लाखों का नुकसान

गुमटी संचालक विमल घोष ने बताया कि इस हादसे में उन्हें लगभग 45 हजार रुपये का नुकसान हुआ है.

आग लगने के कारणों की जांच जारी

थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि थाना के पीछे अक्सर कचरा फेंका जाता है और आशंका है कि किसी ने उसमें आग लगा दी, जिससे यह घटना हुई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *