GUMLA BREAKING: शिक्षक की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, अधिकारियों ने समझाकर खत्म कराया प्रदर्शन

GUMLA: मॉडल स्कूल गुमला के तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं बुधवार दोपहर चिलचिलाती धूप में शहर के टावर चौक पर सड़क पर...

GUMLA: मॉडल स्कूल गुमला के तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं बुधवार दोपहर चिलचिलाती धूप में शहर के टावर चौक पर सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया.छात्र-छात्राओं का कहना है कि विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. पहले प्रिंसिपल को मिलाकर कुल 5 शिक्षक थे, लेकिन बाद में एक शिक्षक को हटा दिया गया. अब वर्तमान में अंग्रेजी विषय के शिक्षक को भी हटाने की बात सामने आ रही है, जिसका छात्र-छात्राएं विरोध कर रहे हैं.करीब 200 छात्र-छात्राएं कक्षा 6 से 10वीं तक अध्ययनरत हैं, लेकिन विद्यालय में मात्र चार शिक्षक ही कार्यरत हैं.

छात्रों का कहना है कि यदि एक और शिक्षक को हटा दिया गया, तो उनके भविष्य पर गंभीर असर पड़ेगा.सूचना मिलने पर जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञानशंकर जायसवाल और थाना प्रभारी महेंद्र करमाली मौके पर पहुंचे और छात्र-छात्राओं से बातचीत की.

अधिकारियों ने छात्रों को समझाते हुए कहा कि प्रशासन पर भरोसा रखें, जल्द ही एक टीम स्कूल जाकर पूरे मामले की जांच करेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि इतनी तेज धूप में सड़क पर रहना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है.प्रशासनिक अधिकारियों की बात मानकर छात्र-छात्राएं वापस स्कूल लौट गए.

ALSO READ: सिमडेगा शहरी क्षेत्र के दुकान से नकली पनीर बरामद, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने की कार्रवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *