Click Here
Click Here

सिमडेगा शहरी क्षेत्र के दुकान से नकली पनीर बरामद, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने की कार्रवाई

Simdega: सिमडेगा शहरी क्षेत्र के बस स्टैंड के सामने स्थित संतोष मिल्क शॉप में आज खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड पड़ी, जिसमें...

Simdega: सिमडेगा शहरी क्षेत्र के बस स्टैंड के सामने स्थित संतोष मिल्क शॉप में आज खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड पड़ी, जिसमें नकली पनीर बिक्री करते हुए पाया गया.खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने बताया कि उन्हें संतोष मिल्क शॉप में नकली पनीर बेचे जाने की शिकायत मिली थी. इस शिकायत के सत्यापन के लिए आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संतोष मिल्क शॉप पर छापेमारी की.

22 किलो नकली पनीर किया बरामद

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

छापेमारी के दौरान दुकान से 22 किलो नकली पनीर बरामद किया गया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने मौके पर ही असली और नकली पनीर की जांच कर स्थिति स्पष्ट की.नकली पनीर के सैंपल जब्त कर लिए गए, जबकि बाकी बचे हुए नकली पनीर को नष्ट करवा दिया गया. उन्होंने बताया कि नकली पनीर बिक्री के मामले में संतोष मिल्क शॉप के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: सीढ़ी घाट निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की उठी मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *