Click Here
Click Here

पार्टी में बुलाकर रेप करवाने की आरोपी ओली विश्वकर्मा को बेल देने से कोर्ट का इनकार

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट ने पार्टी के बहाने युवती को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और करवाने की आरोपी मेडिकल की स्टूडेंट...

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट ने पार्टी के बहाने युवती को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और करवाने की आरोपी मेडिकल की स्टूडेंट ओली विश्वकर्मा को जमानत देने से इनकार कर दिया है. पीड़िता के अधिवक्ता कीर्ति सिंह ने बताया कि लालपुर थाना में दर्ज दुष्कर्म से जुड़े केस की आरोपी ओली विश्वकर्मा की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. ओली ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी लेकिन पीड़िता के अधिवक्ता के पुरजोर विरोध को देखते हुए कोर्ट ने ओली को जमानत नहीं दी है. वहीं इस केस के अन्य आरोपी युवकों से पूछताछ करने की अनुमति भी पुलिस को मिल चुकी है. आरोपी युवकों को पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी वहीं ओली विश्वकर्मा से जेल में जाकर ही पूछताछ की जाएगी.

यह भी पढ़ें : पलामू : जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष ने लहराया परचम, 99.15 परसेंटाइल लाकर स्कूल और जिले का नाम किया रोशन

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *