Click Here
Click Here

पलामू : जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष ने लहराया परचम, 99.15 परसेंटाइल लाकर स्कूल और जिले का नाम किया रोशन

Palamu: पलामू के एमके डीएवी पब्लिक स्कूल, डाल्टनगंज के छात्र प्रणय प्रत्यूष ने देश की प्रतिष्ठित जेईई मेंस 2026 की परीक्षा में...

Palamu: पलामू के एमके डीएवी पब्लिक स्कूल, डाल्टनगंज के छात्र प्रणय प्रत्यूष ने देश की प्रतिष्ठित जेईई मेंस 2026 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित किए गए परिणामों में प्रणय प्रत्यूष ने 99.15 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता का मान बढ़ाया है. प्रणय प्रत्यूष, कुमार प्रफुल्ल किरण एवं पूनम किरण के सुपुत्र हैं. उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या इंद्राणी चटर्जी ने प्रणय प्रत्यूष को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया.

यह भी पढ़ें : प्रमंडलीय आयुक्त से मिले एसपी कपिल चौधरी, बेहतर कानून व्यवस्था और आपसी समन्वय पर हुई चर्चा

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

प्राचार्या ने प्रणय प्रत्यूष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

स्कूल में सम्मान समारोह के दौरान प्रणय के अभिभावक भी मौजूद रहे. उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया. प्राचार्या ने बताया कि विद्यालय के अनुभवी और योग्य शिक्षक अपने शैक्षणिक व तकनीकी ज्ञान का पूर्ण उपयोग कर छात्रों को बोर्ड के साथ-साथ प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए भी विशेष रूप से तैयार करते हैं. विद्यालय में अत्याधुनिक शिक्षण सामग्री और स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से छात्रों की अवधारणाओं को स्पष्ट किया जाता है जिससे उन्हें कठिन विषयों को समझने में आसानी होती है. शिक्षकों द्वारा अतिरिक्त कक्षाएं लेकर छात्रों की समस्याओं का निवारण किया जाता है. इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है. प्राचार्या ने इस सुखद परिणाम का श्रेय छात्र की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के निरंतर प्रयास और अभिभावकों के अटूट सहयोग को दिया है. उन्होंने प्रणय प्रत्यूष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और सफल करियर के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

यह भी पढ़ें : सरकारी और निजी अस्पतालों में सर्जरी का बढ़ता ग्राफ, 15 से 20 फीसदी की वार्षिक वृद्धि, सालाना चार लाख से अधिक होते हैं ऑपरेशन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *