Click Here
Click Here

पलामू : पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी, स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

Palamu : छतरपुर अनुमंडल के डाली बाजार पंचायत स्थित कौशल नगर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

Palamu : छतरपुर अनुमंडल के डाली बाजार पंचायत स्थित कौशल नगर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल रहे, जो हाल ही में पच्चीस दिनों के उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर वापस लौटे हैं. उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और कन्या पूजन के साथ पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

यह भी पढ़ें : पार्टी में बुलाकर रेप करवाने की आरोपी ओली विश्वकर्मा को बेल देने से कोर्ट का इनकार

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मनुष्य को प्रकृति से केवल लेना ही नहीं बल्कि लौटाना भी सीखना चाहिए : डॉ. कौशल

इस अवसर पर डॉ. कौशल ने प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए वर्ष उन्नीस सौ सड़सठ में लगाए गए वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर वन राखी आंदोलन का संदेश दिया. उन्होंने जोर देकर कहा कि मनुष्य को प्रकृति से केवल लेना ही नहीं बल्कि उसे कुछ लौटाना भी सीखना चाहिए. पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का मूल धर्म होना चाहिए और इसे केवल सरकारी जिम्मेदारी न मानकर समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा. इस दौरान उन्होंने लगभग दो सौ ग्रामीणों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया.

यह भी पढ़ें : बंगाल से बिहार तक मांगुर मछली सिंडिकेट’ का काला खेल, झारखंड बना ट्रांजिट हब

पर्यावरण धर्म के ग्यारह मूल मंत्रों को जीवन में उतारने की सलाह

पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर में आयोजित जागरूकता सत्र के दौरान डॉ. कौशल ने भीषण गर्मी, जल संकट और जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर विषयों पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए पर्यावरण धर्म के ग्यारह मूल मंत्रों को जीवन में उतारने की सलाह दी और सौर ऊर्जा व पवन ऊर्जा जैसे विकल्पों को अपनाने पर बल दिया. मौके पर मौजूद पूर्व मुखिया अफजाल अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने डॉ. कौशल के प्रयासों की सराहना करते हुए पलामू की धरती के लिए इसे गौरव की बात बताया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *