थाना प्रभारी न बनें भगवान, वर्दी की गरिमा का रखें ख्याल, झारखंड पुलिस एसोसिएशन की कड़ी चेतावनी

Ranchi: झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने राज्य के विभिन्न थानों में तैनात थाना प्रभारियों के व्यवहार को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है....

Ranchi: झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने राज्य के विभिन्न थानों में तैनात थाना प्रभारियों के व्यवहार को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है. एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राकेश पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि थाना प्रभारियों को अपने व्यवहार में सुधार लाने और कनीय पदाधिकारियों के साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की नसीहत दी है.

अहंकार और अशोभनीय व्यवहार पर जताई चिंता:

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव सह कोषाध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय ने अपनी अपील में कहा है कि एसोसिएशन के संज्ञान में लगातार ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे कुछ सदस्य अपने ही अधीनस्थ कनीय पदाधिकारियों और यहां तक कि अपने बैचमेट्स के साथ भी अशोभनीय व्यवहार कर रहे हैं. कुछ पदाधिकारी थाना प्रभारी का पद पाते ही स्वयं को संगठन और मर्यादा से ऊपर समझने लगे हैं. उन्हें महसूस होने लगा है कि वे भगवान से भी ऊपर हैं. कनीय पदाधिकारियों की समस्याओं को अनसुना करना और उनके साथ भेदभाव करना अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा है.

बिचौलियों और चाटुकारिता पर कड़ा प्रहार:

एसोसिएशन ने उन पदाधिकारियों को भी आड़े हाथों लिया है जो वरीय अधिकारियों से अपनी नजदीकी का फायदा उठाकर बिचौलिये की भूमिका निभा रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, कुछ सदस्य अपने ही साथियों का शोषण करवाने में संलिप्त हैं, जो संगठन की एकजुटता के लिए एक बड़ा खतरा है. राकेश कुमार पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि जब ऐसे लोगों के स्वयं के सम्मान पर आंच आती है, तब वे एसोसिएशन की शरण में आते हैं, लेकिन पद पर रहते हुए वे संगठन के आदर्शों को भूल जाते हैं.

ALSO READ: WhatsApp वीडियो कॉल में नया फीचर: अब एक क्लिक में बदलें बैकग्राउंड, ‘पहाड़’ या ‘ऑफिस’ जैसा लुक पाएँ

एसोसिएशन की मुख्य चेतावनी और नसीहत:

एसोसिएशन ने अपने सदस्यों के लिए कुछ कड़े दिशा-निर्देश और नसीहतें जारी की हैं. जिनमें कहा गया है कि आज आप प्रभारी हैं, कल आप भी किसी के अधीनस्थ कार्य करेंगे. सहकर्मियों और जनता के साथ वैसा ही व्यवहार करें जैसा आप स्वयं के लिए चाहते हैं.जो सदस्य शोषण, प्रताड़ना या बिचौलिये की गतिविधियों में लिप्त पाए जाएंगे, एसोसिएशन उनके विरुद्ध साक्ष्यों के साथ उचित मंच पर आवाज उठाएगा. अनुशासनहीनता और गलत आचरण करने वाले सदस्यों को एसोसिएशन का संरक्षण प्राप्त करना कठिन होगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *