बीयर शौकीनों हो जाएं सावधान! गर्मी के बीच ड्रिंक्स की सप्लाई पर संकट के संकेत

NEWS DESK: यूएस ईरान के बीच चल रहे जंग के अब बीच भारत में ठंडी बीयर और सॉफ्ट ड्रिंक के शौकीन पीने...

NEWS DESK: यूएस ईरान के बीच चल रहे जंग के अब बीच भारत में ठंडी बीयर और सॉफ्ट ड्रिंक के शौकीन पीने वालों के लिए बुरी खबर सामने आई है. ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसकी कमी के चलते दामों में इज़ाफा हो सकता है. चलिए, इसके पीछे की वजह समझते हैं. चलिए इसके पीछ की वजह समझते है.

दरअसल, US और Iran के बीच चल रहे जंग के कारण भारत में एल्युमीनियम सप्लाई की चेन पर इसका प्रभाव पड़ रहा है.यही वजह है की कैन वाली बीयर और डायट कोक की कमी की खबरें सामने आने लगी हैं. इस चिलचिलाती हुई गर्मी में ये खबरें लोगों के लिए काफी परेशानी भरी है. बता दें,ये समस्या सबसे पहले बड़े शहर जैसे मुंबई, दिल्ली-NCR,बेंगलुरु और पुणे में देखने को मिल है.

जानें उत्पादन में कमी की वजह
इन दिनों सारी ही कोल्ड ड्रिंक्स और कैन वाली ड्रिंक्स की किल्लत देखने को मिल रही है.क्योंकि ईरान युद्ध की वजह से ग्लोबली एल्युमीनियम कैन की सप्लाई पर इसका असर हो रहा है.इसके चलते कैन बनाने के लिए कच्चा माल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. इसके साथ ही कच की बोतल बनाने में यूज होने वाली LPG की कमी के कारण भी उत्पादन प्रभावित हो रहा है.

जानकारी दें, की कैन की कमी की वजह से अब कंपनियां UAE, श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों कैन मंगवा रही है. जो पूर्व से ही 25-30 % तक महंगे हैं. वहीं, बताते चले की ग्लास बोतलों की दाम में लगभग 20% वृद्धि हुई है, साथ ही मटेरियल में भी 20–25% का महंगे हो गए हैं.इस वजह से अब लगता है कि आने वाले दिनों में कैन वाली ड्रिंक्स के साथ ही बोतल में आने वाली ड्रिंक्स के दामों में भी बढ़ोतरी हो सकता है.

ALSO READ: IAS भाई-बहन की जोड़ी बनी प्रेरणा, झारखंड में निभा रहे अहम भूमिका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *