बैंक से निकासी के बाद बनाया निशाना : विष्णुगढ़ में दिनदहाड़े दो लाख रुपए की लूट

Hazaribagh: जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक व्यक्ति से दो लाख रुपए...

Hazaribagh: जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक व्यक्ति से दो लाख रुपए लूट लिए. घटना बकसपुरा स्थित बड़की तालाब के पास हुई, जहां सुनसान का फायदा उठाकर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया.

मिली जानकारी के मुताबिक बकसपुरा पंचायत निवासी दामोदर सिंह ने इस संबंध में विष्णुगढ़ थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि बनासो स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से दो लाख रुपए की निकासी कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. रुपए को उन्होंने बाइक की डिक्की में रखे थे.

ओवरटेक कर रोका, मारपीट के बाद लूट

दामोदर सिंह के अनुसार जैसे ही वे बड़की तालाब के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया. इसके बाद दोनों बदमाशों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की, फिर बाइक की चाबी छीनकर डिक्की में रखे रुपए लेकर फरार हो गए.

डिक्की में रखे बैंक पासबुक और चेकबुक भी अपराधी अपने साथ ले गए. पीड़ित ने आशंका जताई है कि अपराधी बैंक से ही उनका पीछा कर रहे थे और पूरी घटना को सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया गया है.

दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है. सूचना मिलते ही विष्णुगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है.

ALSO READ: हजारीबाग में सक्रिय हैं कोयला, बालू और पत्थर तस्करी का संगठित नेटवर्क सक्रिय, नए एसपी की कार्रवाई पर टिकी नजरें

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *