जैक मैट्रिक परीक्षा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सफल परीक्षार्थियों को दी बधाई, बोले- ‘निराश न हों, बेहतर भविष्य आपका इंतज़ार कर रहा है’

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के उज्ज्वल...

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के उज्ज्वल भविष्य और छात्र शक्ति को जोहार कहते हुए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने न केवल सफल छात्रों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि उन विद्यार्थियों का हाथ भी थामने की कोशिश की है जो अपनी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए.

छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को जोहार

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में परीक्षा में सफल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को विशेष रूप से बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों व अभिभावकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है.

यह भी पढ़ें : CM ने तमिलनाडु में चाईबासा के बंधक मजदूरों को शीघ्र मदद पहुंचाने का दिया निर्देश

हार नहीं, संघर्ष की है बात : निराश न हों विद्यार्थी

मुख्यमंत्री ने उन छात्रों को भी ढांढस बंधाया जो कम अंकों से पिछड़ गए हैं या असफल रहे हैं. उन्होंने कहा जो विद्यार्थी अपनी आशा के अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं कर सके हैं, वे निराश न हों. असफलता केवल एक पड़ाव है, मंजिल नहीं. आप बेहतर प्रयास करते हुए आगे बढ़ते रहें, सफलता आपको निश्चित तौर पर मिलेगी.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि झारखंड सरकार राज्य के हर बच्चे के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है. सरकार का लक्ष्य ऐसी शिक्षा व्यवस्था का निर्माण करना है, जहां हर छात्र को अपनी प्रतिभा दिखाने का समान अवसर मिले और वे राज्य के विकास में अपना योगदान दे सकें.

यह भी पढ़ें : झारखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित: गुमला टॉपर, रांची 15वें स्थान पर; राज्य का कुल पास प्रतिशत 95.27%

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *