Technology News: BSNL ने हाल ही में एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जो खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बजट भी कंट्रोल में रखना चाहते हैं. ₹599 की कीमत में मिलने वाला यह प्लान 70 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें डेटा, कॉलिंग और SMS जैसी सभी जरूरी सुविधाएं शामिल हैं.
मिलेगा हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा
इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसके अलावा पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी दी जा रही है. साथ ही, फ्री नेशनल रोमिंग का फायदा भी मिलता है, जिससे आप देश के किसी भी हिस्से में बिना एडिशनल खर्च के कनेक्टेड रह सकते हैं.
यह प्लान खासकर उन लोगों के लिए बेहद काम का है, जो दिनभर इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जैसे YouTube देखना, Instagram स्क्रॉल करना, ऑनलाइन क्लास लेना, वीडियो कॉल करना या फिर गेमिंग करना. छात्रों, वर्क फ्रॉम होम करने वालों और बजट स्मार्टफोन यूजर्स के लिए यह एक शानदार ऑप्शन बन सकता है.
BiTV का एक्सेस फ्री
इस प्लान की एक खास बात यह भी है कि इसमें BiTV का एक्सेस भी दिया जा रहा है. इसके जरिए यूजर्स लाइव टीवी चैनल्स, एंटरटेनमेंट कंटेंट और कुछ OTT शो का आनंद बिना किसी एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन के ले सकते हैं.
4G स्मार्टफोन यूजर के लिए अच्छा ऑप्शन
ऐसे में अगर आप एक 4G स्मार्टफोन यूजर हैं और कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. हालांकि, रिचार्ज कराने से पहले अपने इलाके में BSNL नेटवर्क की स्थिति जरूर जांच लें, क्योंकि अच्छा सिग्नल ही इस प्लान का पूरा फायदा दिला सकता है.
यह भी पढ़ें: Airtel ने चुपचाप महंगा कर दिया 84 दिनों वाला प्लान, 859 रुपये की जगह देने होंगे अब इतने
