Click Here
Click Here
Click Here

बजट सत्रः ठंढ में बच्चों को स्वेटर नहीं मिलना दुभार्ग्यपूर्ण

रांचीः झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट के पांचवे दिन सदन में बच्चों को ठंढ़ में गर्म कपड़े नहीं मिलने का मामला...

रांचीः झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट के पांचवे दिन सदन में बच्चों को ठंढ़ में गर्म कपड़े नहीं मिलने का मामला उठा. देवेंद्र कुंवर ने कहा कि ठंढ़ में बच्चों को स्वेटर नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. अब ठंढ़ भी खत्म हो गया. इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि केंद्र और राज्य के परस्पर सहयोग से योजनाएं संचालित होती हैं.

केंद्रांश की राशि नहीं मिली

समग्र शिक्षा अभियान के तहत 2200 करोड़ का प्रावधान है. जिसमें केंद्रांश की 1320 और राज्यांश की 880 करोड़ राशि है. इसमें से केंद्र ने 533 करोड़ ही दिए. राज्यांश की 328 करोड़ रुपए खर्च किए गए. जब तक केंद्रांश नहीं मिलता है तब तक राज्यांश नहीं निकल सकता.

सिर्फ नौ जिलों में पैसा भेजा गया: स्पीकर

इस पर स्पीकर ने कहा कि सिर्फ नौ जिलों में पैसा भेजा गया है. जिसमें संथाल का एक भी जिला शामिल नहीं है. हर जिला को वित्तीय अंश के रूप में जाना चाहिए.

नीरा यादव नें कहा कि स्कूल के एक किलोमीटर की परिधी में रहने वाले बच्चों का नामांकन नहीं हो रहा है. इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि विद्यालयप्रबंधन समिति और अभिभावकों की उपस्थिति में नामांकन होता है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *