PALAMU: जिले के मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर छह मुहान से सटे पुलिस क्लब कैंपस, जो निगम के अधीन है, का निरीक्षण करने पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने कैंपस की तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया.
मुख्य मार्गों से हटेंगे फल के ठेले, ट्रैफिक होगा सुगम
महापौर ने कहा कि शहर के कई मुख्य मार्गों पर बिना अनुमति के फल के ठेले लगाए जा रहे हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है. इसी समस्या के समाधान के लिए 1 मई से नई व्यवस्था लागू की जाएगी.
इसके तहत कचहरी चौक से सर्किट हाउस तक, सादिक मंजिल चौक से छमुहान तक और बाजार क्षेत्र में फैले सभी फल के ठेलों को हटाकर पुलिस क्लब परिसर में एक निर्धारित स्थान पर लगाने की अनुमति दी जाएगी.
अनधिकृत ठेलों पर लगेगा जुर्माना
महापौर ने स्पष्ट किया कि 1 मई से जिन मार्गों को ठेला-मुक्त घोषित किया गया है, वहां यदि कोई भी अनाधिकृत ठेला पाया गया तो उससे ₹500 प्रतिदिन का जुर्माना वसूला जाएगा.
Also Read: पलामू: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, ब्लैक ग्लास वाहनों पर सख्त कार्रवाई
जनता को मिलेगी बेहतर सुविधा
उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से जहां यातायात सुचारू होगा, वहीं फल खरीदने वालों को भी एक ही स्थान पर सभी सुविधा मिल सकेगी.
अन्य क्षेत्रों में भी होगा सुधार
महापौर ने यह भी बताया कि जल्द ही चैनपुर और शाहपुर बाजार को भी सुव्यवस्थित किया जाएगा. इसके लिए चौपाल लगाकर लोगों की सहमति से ठेला-खुमचा के लिए स्थान तय किया जाएगा.
